जगदलपुर/कांकेर, 11 मार्च (आरएनएस)। नारायणपुर और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह से पुलिस टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई । चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
0

