गोपालगंज ,12 मार्च (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के गोपालगंज जिले का एक ऐसा भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। रामनगर गांव की रहने वाली एक दिव्यांग बच्ची सोनी कुमारी अपने पैरों से लाचार होने के बावजूद पढ़ाई के लिए रोज 2 किलोमीटर का मुश्किल सफर तय करके स्कूल पहुंचती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोनी बिना किसी सहारे के भारी संघर्ष करते हुए स्कूल जा रही है। पिता के साये से महरूम इस बच्ची की मां मजदूरी करके किसी तरह घर का पेट पालती है। बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते इस होनहार बच्ची के पास व्हीलचेयर या ट्राई साइकिल जैसी कोई बुनियादी सुविधा भी नहीं है।
सिस्टम की अनदेखी पर भारी पड़ा बच्ची का जज्बा
बताया जा रहा है कि सोनी को व्हीलचेयर दिलाने के लिए पहले भी कई बार सरकारी महकमों में आवेदन दिया गया था, लेकिन सिस्टम की अनदेखी के चलते उसे अब तक कोई सरकारी मदद नहीं मिल पाई थी। हालांकि, सोनी के अटूट जज्बे के आगे यह मुश्किल हालात भी हार गए। जैसे ही सोनी का यह दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं और रातों-रात यह बच्ची इंटरनेट पर छा गई। अब देश भर से लोग इस होनहार बेटी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।
सोनू सूद और मैथिली ठाकुर ने लिया बड़ा जिम्मा
इस भावुक वीडियो ने कई चर्चित हस्तियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीट्वीट करते हुए तुरंत जिला प्रशासन से बच्ची की जानकारी मांगी। बाद में उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों (पवन कुमार सिन्हा) से उनकी फोन पर बात हुई है और जल्द ही सोनी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन मिला है। वहीं, गरीबों के मसीहा माने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने भी इस मार्मिक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने ट्वीट कर बच्ची का पूरा पता मांगा है और ऐलान किया है कि वे खुद उसके घर तक व्हीलचेयर पहुंचाएंगे।
पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए संस्थाएं भी आईं आगे
सेलेब्रिटीज के अलावा कई सामाजिक संगठन और आम इंटरनेट यूजर्स भी सोनी के भविष्य को संवारने के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ञ्च_क्कह्म्द्गद्गह्लद्बक्कड्डठ्ठस्रद्ग4 नाम की एक यूजर ने अपनी संस्था ‘दुलारी देवी फाउंडेशनÓ की तरफ से इस बच्ची की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बेटी के जज्बे को सलाम करते हुए मदद के लिए बाकायदा अपना संपर्क नंबर (01135551736) भी साझा किया है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया की ताकत अगर सही दिशा में काम करे, तो वह किसी भी जरूरतमंद की जिंदगी बदल सकती है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

