सिरसिया/श्रावस्ती 13 मार्च (आरएनएस)। थाना सिरसिया क्षेत्र अन्तर्गत गुलरा फटवा के पास सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिरसिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुलरा फटवा के पास तेज रफ्तार से आ रही डंपर गाड़ी व कार की टक्कर हो गयी जिसमें कार सवार मनीष कुमार सोनी उम्र 33 वर्ष, सूर्यभान सोनी उम्र 32 वर्ष, ओजेश श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष
अतुल सोनी उम्र 17 वर्ष घायल हो गये तथा संतोष कुमार सोनी उम्र 31 निवासी इटवा जिला सिद्धार्थनगर की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि संतोष तीन दिन पहले सिरसिया बाजार में अपनी बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने श्रावस्ती आए थे। शुक्रवार को बुआ के घर बहुभोज कार्यक्रम था। तथा सामान लेने भिनगा की तरफ जा रहा थे। तभी डंपर गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक तरफ का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना को देखते ही एस एसबी उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी एवं उनकी टीम ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

