जबलपुर 23 जून (आरएनएस)। बिलहरी स्थित डी मार्ट के पास आज सुबह पति पत्नी और वो का फिल्मी ड्रामा सामने आया। जिसमें बीच सडक़ पर पत्नी के दोस्त को साथ में देखकर पति भडक़ गया और उसकी पत्नी से जमकर बहस हुई। इस दौरान जहां लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे तो वहीं बहुत से लोग पूरे मामले को तमाशबीन बनकर देखते रहे।
बताया जा रहा है कि विवाद पत्नी के दोस्त लेकर हुआ था। जिसमें पत्नी अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। तभी पति पहुँच गया और किसी और के साथ पत्नी को देखकर भडक़ उठा। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ बीच सडक़ पर हाथापाई की। वहीं पत्नी ने भी पति के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान दोनों एक दूसरे को अपशब्द कह रहे थे। वहीं पत्नी का दोस्त विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहा था।
लोगों ने बनाया वीडियो – जिस दौरान बीच सडक़ पर पति पत्नी और वो ड्रामा चल रहा था उस समय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वहीं विवाद सडक़ से शुरू होकर सडक़ पर ही खत्म हो गया और पति अपनी पत्नी को साथ ले गया।

