भोपाल 23 जून (आरएनएस)। जनपद शिक्षा केंद्र फंदा पुराना शहर भोपाल में आर.टी.ई. अंतर्गत अशासकीय स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति सत्र 2024- 25 की प्रक्रिया संपादित कराने के लिए जिला शिक्षा केन्द्र भोपाल से नियुक्त 100 नोडल अधिकारियों का उन्मुखीकरण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हमीदिया गिन्नौरी में संपन्न हुआ।नोडल अधिकारी द्वारा फीस प्रतिपूर्ति के लिए की जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण श्रीमती अंतिमा सिंह, प्रकाश रघुवंशी, जन शिक्षक एवं संतोष कुमार सिंह, बीएसी द्वारा दिया गया।
बीआरसीसी श्री सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने फीस प्रतिपूर्ति में नोडल अधिकारी को नियमों का पालन करते हुए समय – सीमा में कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए एवं अशासकीय स्कूलों को नोडल अधिकारियों द्वारा फीस प्रतिपूर्ति के लिए अवलोकन किए जाने वाले दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के लिए कहा है जिससे नोडल अधिकारियों द्वारा अपना कार्य समय- सीमा में संपन्न कर सकें उन्मुखीकरण में शाला की प्राचार्य श्रीमती सरला कश्यप एवं समस्त जनशिक्षक पुराना शहर भोपाल उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

