रतलाम, आरएनएस, 23, जून।सी एम एच ओ डॉ किरण वाडिवा ने जिले के विभिन्न बी एम ओ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर सी एम एच ओ कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने जिले में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक मैनेजमेंट शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन अथवा एफ सी एम इंजेक्शन लगाए जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान माह की 9 तारीख एवं 25 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना राठौर एवं जिला एम एंड ई अधिकारी श्रीमती सोनम मंडलोई , विभिन्न विकासखंड के बीएमओ , बीपीएम, बीसीएम आदि उपस्थित थे।
सुरेश बौरासी/मोहन
(रतलाम)उन्नत कृषक जिला रतलाम अंतर्गत किसानों के लिए सोशल मीडिया संबंधी लिंक जारी
रतलाम, आरएनएस, 23, जून। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में रतलाम जिले में किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताने एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सोशल मीडिया आधारित व्हाट्सएप चौनल उन्नत कृषक जिला रतलाम के नाम से प्रारंभ किया गया है। इसकी लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://2द्धड्डह्लह्यड्डश्चश्च.ष्शद्व/ष्द्धड्डठ्ठठ्ठद्गद्य/0029ङ्कड्ढष्टह्नङ्ग653ड्ढड्ढङ्क4ह्ल0्य2द्घष्3ङ्ख है। जो भी किसान सोशल मीडिया के आधार पर कृषि के उन्नत तरीकों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं , वह इस लिंक पर जुड़ सकते हैं। लिंक पर कृषि संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

