भोपाल: 23 जून (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के नवगठित राज्य वित्त आयोग की भोपाल संभाग स्तरीय बैठक बुधवार, 24 जून को आयोजित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया की अध्यक्षता में व्हीआईपी सर्किट हाउस, लालघाटी,भोपाल में दोपहर 12 से 01 बजे तक जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से संभागीय कार्यालय, भोपाल में संभाग के सभी कलेक्टर, नगरीय निकाय के प्रमुख और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

