श्रावस्ती 13 मार्च। सर्वोच्च न्यायालय कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर श्रावस्ती में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में लोगों में जन जागरूकता हेतु आज एक प्रचार वाहन को जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन श्रावस्ती जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के सभी छच्। खाता धारकों को इस अवसर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु अनुरोध भी किया। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक जुगल किशोर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

