श्रावस्ती 13 मार्च। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने जनपद श्रावस्ती के समस्त घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को बताया है कि उनके गैस कनेक्शन पर आनलाईन बुकिंग के बाद ही डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी, डिलीवरी के 25 दिन बाद दूसरी बुकिंग की जा सकेगी। जिन उपभोक्ताओं के द्वारा आनलाईन बुकिंग करने में असुविधा हो रही है तो वह अपना केवाईसी करा लें व गैस कनेक्शन में सही मोबाईल नंबर अंकित करा लें जिससे उनके द्वारा आसानी से आनलाईन बुकिंग की जा सकेगी और बुकिंग के उपरान्त ओ0टी0पी0 के माध्यम से संबंधित गैस एजेंसी द्वारा रिफिलिंग की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ न लगाए। जनपद में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पर्याप्त है और रिफिल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। इस हेतु सतत् निगरानी कराई जा रही है एवं आपको रिफिल की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। इसलिए बिना किसी अफवाहों पर ध्यान दिए आनलाईन बुकिंग के उपरान्त अपना रिफिल प्राप्त करें और धैर्य बनाए रखते हुए शासन- प्रशासन का सहयोग करें। किसी फर्मध्व्यक्ति द्वारा अवैध जमाखोरी, रिफिलिंग एवं ओवरेटिंग की दशा में नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

