जौनपुर 13 मार्च (आरएनएस)। स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई।जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए। संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त कियाजिससे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा। बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,आदि उपस्थित रहे। आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

