जौनपुर 13 मार्च (आरएनएस)। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग मे अलविदा जुमा की नमाज परम्परागत तरीके से इमामे जुमा व पिरन्सिपल जामिया इमानिया नासरिया ने अदा कराई ।इस मौके पर खुत्बा ए जुमा मे उन्होने रमजान की अहमियत पर रौशनी डाली उन्होंने कहा कि रमजान मे मुसलमान अल्लाह का मेहमान होता है यह वह महीना है, जिसमे कुरान नाजिल हुआ इस महीने मे रोजेदारो को अल्लाह की रहमत, व बरकत हासिल होती है उन्होने यौमे कुदस के हवाले से किब्ला ए अव्वल मस्जिदे अकसा बैतुल मुकद्दस की बहाली के लिये खास दुआ की साथ ही दुनिया मे अमनो आमान की दुआ की बाद मौलाना सैय्यद एहतेशाम अब्बास जैदी ने कहा कि इस्लाम के मानने वाले कभी भी जालिम के सामने धुटने नही टेकते है हमेशा हक के लिये अपने को कुरबान कर देते है इस्लाम अमन पसन्द मजहब है वोह आपसी भाई चारा मोहब्बत एक दूसरे की मदद पर जोर देता है उन्होने हजरत अली की शहादत का मसायब पढा शिया जामा मस्जिद नवाब बाग के मुतवली शेख अली मंजर डेजी ने सैय्यद परवेज हसन, मोहम्मद नासिर रजा गुड्डू, इमरान खान, तालिब रजा शकील एडवोकेट, डाक्टर हाशिम खान, तहसीन अब्बास सोनी, अहमर शाहिद, सैय्यद इन्तेजार रूमी जैदी, अहमद ने अलविदा जुमा की नमाज की अदायगी मे सहयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

