सूरजपुर,14 मार्च(आरएनएस)। डीलिस्टिंग को लेकर एक बार फिर देश भर में महारैली का आयोजन होने जा रहा है, करीब 10 लाख की संख्या में जनजातीय समाज के लोग दिल्ली में रैली कर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे है,,, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए
जिले के भैयाथान स्थित मंगल भवन में जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले कार्यशाला का आयोजन किया गया
जहां डी लिस्टिंग की मांग को लेकर 24 मई को दिल्ली में आयोजित महागर्जना रैली में शामिल होने सभी से आह्वान किया गया,,
इस दौरान विकासखंड के सभी ग्रामों में ग्राम समिति बनाने, तथा दिल्ली जाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों का ग्राम स्तर पर जनसंपर्क कर पंजीयन करने हेतु निर्णय लिया गयाआपको बता दें कियह पूरा वाक्या आदिवासियों को मिल रहे आरक्षण का है, जिसका लाभ वो लोग भी ले रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी परम्परा को छोड़ दिया और दूसरे धर्मों को अपना चुके हैं. जनजातीय समाज का कहना है कि ऐसे लोगों को लिस्टेड करके आरक्षण की सूची से बाहर किया जाए. इसलिए इस कानून को डी लिस्टिंग का नाम दिया गया है इस विषय पर जनजातीय मंच के जिला संयोजक संत सिंह एवं जिला सह संयोजक लाल साय ने बताया कि ‘जो नहीं भोलेनाथ का, वो नहीं हमारी जात का इस तरह के नारों के साथ हमारा आंदोलन आगे बढ़ रहा है. ये लड़ाई तो चल रही है लेकिन अब आगे हम लोग गांव के ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कराने जैसे कदम उठ रहे हैं. दिल्ली में 24 मई को हुंकार रैली प्रस्तावित है, जिसमें देश भर से करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की तैयारी है. वर्तमान में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड में लिखकर डीलिस्टिंग की मांग की जा रही है. देश भर से 1 करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाने हैं. अब तक 5 लाख पोस्टकार्ड भेजे जा चुके हैं.संविधान में अनुच्छेद 342 का संसोधन करके धर्मान्तरण कर चुके आदिवासियों को आरक्षण की सूची से बाहर किया जाए. अनुच्छेद 341 में आरक्षण की परिभाषा के साथ आरक्षण दिया गया था, उसमें स्पष्ट उल्लेख है कि ‘वह समाज हिन्दू है और अगर हिन्दू धर्म को छोड़कर भारतीय धर्मो में रहता है, तो उसे आरक्षण की सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन जैसे ही वह धर्मांतरण कर ईसाई या मुस्लिम बनता है, तो उसका अरक्षण स्वत: समाप्त हो जाता हैइस कार्यक्रम में विकास खंड सह संयोजक भैयाथन हेम सिंह ,राय सिंह,हृदय सिंह,बुधराम सिंह,रामप्रसाद पैकरा,टीमल सिंह,मंत्री लाल बीयार,महेंद्र सिंह मार्को,शिवप्रसाद, टाकेश्वर, शशि सिंह, फलेश्वर सिंह, के पी सिंह,दीपक, सहित जनजातीय सुरक्षा मंच के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

