पीएम ने कहा, बंगाल की जनता ने जंगलराज के अंत का मन बना लिया है
नकुल कुमार मंडल
कोलकाता,14 मार्च (आरएनएस)। महानगर के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
ने अपने संबोधन में ममता सरकार पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किए। इस दौरान पीएम ने कहा कि तृणमूल सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ये निर्मम वाली सरकार का अंत करीब आ गया है। पीएम ने कहा कि, यहां जंगलराज चल रहा है और इस राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है और करने को तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट अब टीएमसी, ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेब भरते रहे। मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है ये हालात बदले, बंगाल के युवाओं को बंगाल में काम मिले, नौजवान बंगाल के विकास का नेतृत्व करे। बंगाल में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और इसे कोई नहीं रोक सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि, यहां मां’ रो रही है, ‘माटी’ लूटी जा रही है, ‘मानुष’ बंगाल छोड़ रहा है। पीएम मोदी ने टीएमसी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि , बख्शेंगे नहीं, पूरा बदला लेंगे। पीएम ने कहा कि पूरे बंगाल में एक ही चर्चा है कि बदलाव चाहिए, जब-जब इस भूमि पर चुनौती आई तब तब यहां के लोगों ने सामना किया है। कुछ लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन जब जनता ठान लेती है तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती। इस बार चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बंगाल की आत्मा को बचाने का है। आने वाले परिवर्तन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी इस बार, पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने से कोई नहीं रोक पाएगा। उनके शब्दों में, “कुछ लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे, तो कुछ यह दावा करेंगे कि बदलाव नामुमकिन है। लेकिन याद रखिए, जब जनता एक बार मन बना लेती है, तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता। जब भी बंगाल की जनता कुछ करने का संकल्प लेती है, तो इतिहास फिर से लिखा जाता है। आज की ब्रिगेड रैली को देखकर, मुझे वही आत्मविश्वास मिला है।” साथ ही, उन्होंने यह भी कहा, “यह चुनाव सिफऱ् सरकार बदलने के बारे में नहीं है, यह बंगाल की आत्मा को बचाने के बारे में है। यह व्यवस्था को बदलने का चुनाव है। ‘कट-मनी’ संस्कृति और डर से आजादी पाने का चुनाव है। मैं आने वाले बदलाव के लिए सभी को पहले से ही अपनी शुभकामनाएं देता हूं। पश्चिम बंगाल की जनता की जीत हो!”
पीएम ने आगे कहा कि, भाजपा बंगाल को महान बनाने के लिए काम करेगी। सही नीतियों और नीयत से राज्य में विकास होगा और किसानों, युवाओं, व्यापारियों और छात्रों को फायदा मिलेगा। राज्य की मौजूदा सरकार केंद्र की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचने देती और कटमनी के कारण गरीबों को उनका हक नहीं मिल पाता। बंगाल में युवाओं को न अच्छी शिक्षा मिल रही है और न रोजगार। किसान भी परेशान हैं और कई लोगों को काम के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंता का विषय हैं। भाजपा सरकार आने पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और अब टीएमसी ने राज्य पर शासन किया, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है। भाजपा सरकार बनने पर सबका साथ, सबका विकास होगा और सबका हिसाब किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, पीएम मोदी ने कहा- बंगाल में ह?िन्?दुओं को अल्?पसंख्?य बनाया जा रहा है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा। अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। कल तृणमूल ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को ‘चोरÓ कहकर गाली दी है, असली चोर कौन है यह बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। वह केंद्र सरकार की योजनाएं रोक रही हैं। उन्?हें एक पैसा नहीं देना है, फ?िर भी नहीं चाहतीं क?ि केंद्र की योजनाओं का लाभ बंगाल के लोगों को मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भी इस विशाल सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाडिय़ां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर निकलवाए लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो- आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। पीएम मोदी ने कहा अब बंगाल का विकास नेक नीयत से होगा, सही नीतियों से होगा, बंगाल में अभी हमारी सरकार नहीं है लेकिन फिर भी केंद्र सरकार के ज़रिए भाजपा बंगाल के विकास में लगी है। अभी हमने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। पीएम ने कहा कि, तृणमूल सरकार देश की सेना से लेकर देश की राष्ट्रपति तक का अपमान करने से नहीं चुकती है। ऐसे में इस तरह के सरकार को अब जाने से कोई नहीं रोक सकता है। बंगाल ने हर चुनौतियों का सामना किया और इस बार राज्य की जनता को पता है कि इस सरकार को कैसे चलता करना है। बंगाल की जनता ने टीएमसी की गुंडागर्दी को खत्म करने का मन बना लिया है। मैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में आने वाली बीजेपी सरकार, राज्य के विकास में पूरी ताकत झोंक देगी। हमारी डबल इंजन की सरकार से पश्चिम बंगाल का विकास होगा। बंगाल के हालात इसलिए भी खराब है, क्योंकि टीएमसी सरकार की मुखिया ममता दीदी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बंगाल के दरवाजे बंद कर दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

