बीजापुर,14 मार्च(आरएनएस)। किसानों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर बीजापुर जिले के 16,692 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 3.38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को हर वर्ष ?6,000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है।इस अवसर को विशेष रूप से मनाने के लिए कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 13 मार्च को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पी.एस. कुशरे, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी, सहायक संचालक कृषि कृष्णा कुमार, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं किसानों ने भी योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता को खेती के लिए उपयोगी बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
०००

