हल्द्वानी,14 मार्च (आरएनएस)। बेतालघाट निवासी एक ठेकेदार का बकाया भुगतान न करने और कोतवाली में पुलिस के सामने उसे थप्पड़ मारने के आरोप में सीबीसीआईडी में तैनात एक महिलाकर्मी के पति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेतालघाट निवासी ठेकेदार दिगंबर मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सीबीसीआईडी में तैनात एक महिला सिपाही और उसके पति के कहने पर पिछले साल टीपीनगर क्षेत्र में मकान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मकान तैयार करने के बाद 42 लाख 60 हजार रुपये लागत बैठी। इसमें से 23 लाख रुपये आरोपी भवनस्वामी ने दे दिए लेकिन 19.60 लाख रुपये का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि महिला सिपाही और उसके पति से भुगतान करने की बात कहने पर दोनों टालमटोल करते रहे। विरोध करने पर उन्हें धमका रहे हैं। ठेकेदार का आरोप है कि बीते दिनों महिलाकर्मी के पति राकेश को कोतवाली बुलाया गया जहां उन्होंने एसएसआई के सामने ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। ठेकेदार ने मामले में एसएसपी को शिकायत की थी। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

