पिथौरागढ़,14 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी से भरे एक टिप्पर वाहन को सीज किया है। उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने ऐचोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को विस्डम तिराहे के पास एक टिप्पर वाहन में अवैध खनन साम्रगी मिली। इस दौरान वाहन चालक पुलिस को खनन के वैध दस्तावेज नही दिखा पाया। पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

