पिथौरागढ़,14 मार्च (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन से रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को ठोस कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को महर ने बयान जारी कर प्रशासन से अपील कि है की वह आम जन को अफरा तफरी के माहौल से बचाए और पूर्व में ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले। ताकि अन्य प्रदेशों में गैस सिलिंडर के लिए हो रहे हंगामे जैसी स्थिति सीमांत जनपद में न हो। कहा कि शासन-प्रशासन पहले से ही अपना एक रोड मैप बनाकर लोगो को जागरूक करे ताकि गैस सिलिंडर के लिए लोगो में चिंता का विषय न बने।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

