रुद्रपुर,14 मार्च (आरएनएस)। काठगोदाम से जम्मूतवी के बीच संचालित होने वाली 12207 जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस के बंद होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए इसके पुन: संचालन की मांग उठाई है। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सरदार भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि यह ट्रेन करीब 15 वर्षों से संचालित हो रही थी और हमेशा यात्रियों से भरी रहती थी, लेकिन लगभग चार माह से इसके बंद होने से रुद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना और अंबाला समेत कई शहरों की यात्रा करते थे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को पूर्व की भांति पुन: संचालित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग की। इस पर सरदार भूपेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड की आगामी बैठक में उठाया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, सुरमुख सिंह विर्क, महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, इंद्रजीत सिंह, राजेश कामरा, पवन गाबा, गौरव गांधी, रूप सिंह विर्क, आशु गंभीर, सागर छाबड़ा, पारस अरोरा, अमित बांगा, चंद्र सचदेवा, अपार सिंह बेदी, लवली परूथी, रमन अरोरा, मानस दुनेजा, चीनू दुआ, राजकुमार सीकरी, जतिन नागपाल, जीत सिंह चाचू, दीपू तनेजा, प्रशांत शर्मा, जिम्मी बांगा, राजकुमार सिकरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

