जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित
प्रयागराज1 15 मार्च (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 051, 052, 053 और 054 द्वारा आज आयोजित विशेष शिविर के समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया उसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन ईव आधुनिक इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि नौजवान पीढ़ी ही देश का आधार स्तंभ है। राष्ट्रीय सेवा योजना देश के लिए जागरूक युवा पीढ़ी का निर्माण करती है।
इसके पश्चात स्वयं सेविकाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न त्योहारों तथा राज्यों के नृत्य का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात विकसित भारत पर नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विशेष शिविर के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकिता चतुर्वेदी ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. निर्मला गुप्ता सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

