भाजपाइयों ने खेली फूलों की होली,लोकगीत गायक कैलाश खेर एवं भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी ने की अपनी शानदार प्रस्तुति और कार्यकर्ताओं का मन मोहा
प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी गंगा पार, जमुना पार एवं महानगर प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में होली के अवसर पर बसंतोत्सव एवं कार्यकर्ता मिलन का आयोजन परेड ग्राउंड
में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भरते हुए होली की शुभकामनाएं दी और ललकारते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जन सैलाब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर कर उन्हें सैफई भेजने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज के सभी 12 सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाएंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव 2022 की तरह ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते रह जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर 2017 का इतिहास दोहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एलपीजी गैस बुकिंग को लेकर सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं और कुछ नहीं। जबकि युद्ध के समय भी ईरान के रास्ते से एलपीजी गैस और क्रूड ऑयल हमारा तिरंगा लहराते हुए बड़े शान से आ रहा है। हम ललकार कर कहते हैं भारतीय जनता पार्टी संविधान की पुजारी है और आरक्षण के समर्थक है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार अध्यक्ष निराला पासवान, यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रख्यात लोक गायक कैलाश खेर और भोजपुरी गायक एवं सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय प्रभारी उत्तर मौर्य, क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेई, राजमणि कोल, पीयूष रंजन निषाद, दीपक पटेल, पूजा पाल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, केपी सिंह, पूर्व महापौर अभिलाष गुप्ता नदी, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, बृजेश त्रिपाठी एवं पार्षदगण और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

