विप्लव को शांत करवाने के लिए साईं शांति यज्ञ का आयोजन
प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। 14 मार्च की शाम साई सेवको के लिये बहुत ही सुखद रही। सभी का जज़्बा जैसे साई को पा लेने जैसा था। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में चल रहे विप्लव को शांत करवाने के लिए साईं शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 101 आहुतियां दी गईं। उपस्थित जन समुदाय ने विश्व शांति की कामना की।
कार्यक्रम में सांसद दिनेश शर्मा भी आए और बाबा के स्वरूप का माल्यार्पण कर, समस्त साईं परिवार को बधाई दी। तत्पश्चात, बाबा की भजनों से सेवा साई की मीरा, मीनू सचदेवा जी द्वारा सांय 6 बजे से प्रारंभ की गई। भजनों से साई सेवकों ने मानसिक रूप से शिरडी का एहसास किया। मीनू सचदेवा के साथ भजन मंडली के अन्य सदस्यों और जय शंकर वर्मा (बूटी काका) का सम्मान पटका पहना कर किया। परिवार के सदस्यों इंद्रेश सिंह, शिवराम त्रिपाठी, राजेश पटेल, अतुल मिश्रा, दानवीर दीपक, डॉ हिमांशु श्रीवास्तव, हरीश सनवाल, डॉ ऋतु जयसवाल, उमेश यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने बाबा को अपनी सेवा दीं।
कार्यक्रम के नाम के अनुरूप होली की यादों को ताजा करते हुए सभी भक्तों ने फूलों की होली मनाई। सभी उपस्थित साईं सेवकों ने बाबा के समक्ष एक दीप जला कर अपनी मानसिक उपस्थिति दर्ज कराई। बाबा को दीप श्रृंखला से विशेष लगाव था और वह द्वारिका माई को दीपों की श्रृंखला से आलोकित रखते थे। जे सी गेस्ट हाउस के मालिक अभिषेक को साई परिवार की ओर से उनकी सेवा के लिये, मीनू ने शाल पहना कर सम्मानित किया। भजनों के बीच में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मिश्रा (दादा) द्वारा सभी उपस्थित साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

