प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। प्रयाग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित प्रयागराज वीमेन टी -20 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता सोमवार से डीएवी कॉलेज मैदान पर प्रारंभ हो रही हैं। इससे पहले रविवार को आयोजन सचिव विनोद कुशवाहा ने टीमों को जर्सी दिया एवं साथ फोटो सत्र और ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतियोगिता का शुरुआत किया। प्रतियोगिता में सोमवार को टीम ए व टीम सी के बीच खेला जाएगा। जिसका उद्घाटन पूर्व महिला रणजी खिलाड़ी रानी ओझा सुबह नौ बजे करेंगी। जबकि दूसरा मैच टीम डी व टीम इ के बीच दोपहर साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

