प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। औद्यानिक फसलों के उत्पादन प्रबंधन, प्रसंस्करण एवं विपणन विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में मंगलवार से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान विशेषज्ञों द्वारा फल, सब्जी, मसाला, मशरूम एवं औषधि फसलों की उत्पादन तकनीक तथा उनके प्रसंस्करण एवं विपणन आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
केंद्र की प्रशिक्षण प्रभारी वी के सिंह द्वारा बताया गया कि पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रयागराज मंडल के साथ-साथ मिर्जापुर मंडल एवं चित्रकूट धाम मंडल के प्रगतिशील कृषकों द्वारा भाग लिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, औद्योगिक किट, उपकरण व प्रशिक्षण सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी इसके अलावा तकनीकी कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पॉलीहाउस, एक्सीलेंस सेंटर, एवं प्रगतिशील बागवानों के प्रक्षेत्रों का भी भ्रमण कराया जाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

