प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजनान्तर्गत चेकडैम एवं तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्प सेट स्थापना में जनपद प्रयागराज को कुल 20 का लक्ष्य मिला है। जिस पर उप्र सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है।
लघु सिंचाई विभाग की ओर से चेकडैम एवं तालाबों पर भूस्तरीय सिंचाई सुविधा के रूप में ट्राली माउण्टेड 02 एच.पी. के सोलर पम्प सेट की स्थापना कराने की योजना है। जिस पर कुल 205952.49 रू खर्च होगें। उ0प्र0 सरकार की ओर से रू 142934.24 का अनुदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पम्प का आवंटन किया जायेगा। आवेदक द्वारा अनुदानित धनराशि के अतिरिक्त कृषक अंश रू 63500.00 जमा किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विकास भवन स्थित सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

