प्रयागराज 15 मार्च (आरएनएस)। जनपद प्रयागराज को वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में सम्पादित किये गये मध्यम गहरे नलकूप एवं गहरे नलकूप पर 7.5 एच.पी सोलर पम्प सेट के आवंटन का कुल 10 लक्ष्य मिला है, जिसमें अनुसूचित कृषक हेतु 01 का लक्ष्य है। जिस पर उप्र सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है।
लघु सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में सम्पादित किये गये मध्यम गहरे नलकूप एवं गहरे नलकूप पर 7.5 एच.पी सोलर पम्प सेट का आवंटन कराने की योजना है। जिस पर कुल 381726.77 रूपए खर्च होगें। उप्र सरकार की ओर से रू 229036.06 का अनुदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सोलर पम्प का आवंटन किया जायेगा। आवेदक द्वारा अनुदानित धनराशि के अतिरिक्त कृषक अंश रू 153000.00 जमा किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विकास भवन स्थित सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

