गोरखपुर 15 मार्च (आरएनएस)। गोरखपुर में सांसद और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर विपक्ष को हमला बोलते हुए कहा कि, जिस तरह हापुड़ में एक समाजवादी पार्टी के नेता के घर से भारी संख्या में खाली सिलेंडर का बरामद किए गए हैं यह इस बात को साबित करता है कि विपक्ष के लोग ही कालाबाजारी कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं इन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी हारी हुई सीट हमें दे, उसे हम जीत कर दिखाएंगे।प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद इन दिनों गोरखपुर में है। जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हमें पूर्व विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटें दे, उसे हम हर हाल में जीत कर दिखाएंगे। जिस तरह विगत विधानसभा चुनाव में हमने 16 में से 9 सीटें जीती थीं। यह सबूत है कि निषाद समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सदा खड़े हैं।गैस सिलेंडर की हो रही कालाबाजारी पर संजय निषाद में कहा कि यह भी साजिशन विपक्ष द्वारा ही किया जा रहा है। जिस तरह हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेता के घर से भारी संख्या में सिलेंडर बरामद हुए हैं, वह इस बात का संकेत है कि विपक्ष के लोग ही कालाबाजारी कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व में बसपा सपा और कांग्रेस की सरकारों के समय गैस सिलेंडर की लगातार कमी रहती थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में घर-घर आसानी से सिलेंडर पहुंच जाता है।उन्होंने आगे कहा कि आगामी 22 मार्च को दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित होने वाले निषाद राज जयंती कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव कार्यकर्ता जन चेतना रैली के विषय में बता रहे हैं। ताकि समाज के लोगों को उनके हक और अधिकार के विषय में बताया जा सके । समाज को ओबीसी से निकालकर एससी केटेगरी में शामिल कराना ही हमारी प्राथमिकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

