गोरखपुर 15 मार्च (आरएनएस)। रवि किशन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर सदर के सांसद ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा कोलकाता में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लोगों का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ रहा है और गरीब-मजदूर वर्ग मोदी की नीतियों से प्रभावित है।कोलकाता की हवा बता रही है—मोदी को चाहती है जनता सांसद रवि किशन ने कहा कि कोलकाता में माहौल बदल रहा है। वहां की हवा और सरकारी योजनाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार गरीब, मजदूर, रिक्शा और ठेला चलाने वाले लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विशेष समर्थन देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार से जनता अब बदलाव चाहती है। रवि किशन का दावा है कि जनता के मूड को देखते हुए इस बार चुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव है।कई जगह मिनी पाकिस्तान जैसा माहौल हैपत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल के कुछ इलाकों में हालात ऐसे हैं जहां मिनी पाकिस्तान जैसा माहौल दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वहां की जनता इन परिस्थितियों को समझ चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है।ममता बनर्जी द्वारा ज्ञानेश कुमार के विरोध के मुद्दे पर रवि किशन ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष को अपनी हार का अंदेशा होता है तो वह विरोध शुरू कर देता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

