वारदात को दुर्घटना साबित करने की थी कोशिश पति – पत्नी ने कोशिश
गोरखपुर 15 मार्च (आरएनएस)। गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ही अपनी 23 वर्षीय बेटी का हत्यारा निकला। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।7 आरोपी का कहना है की बेटी जिस युवक से बात करती थी मुझे वह पसंद नहीं था। मैं उसे इस बात के लिए मना करता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। घटना वाले दिन मैंने उसे थप्पड़ मार दिया जवाब में उसने भी हाथ उठाया और गुस्से में आकर मैंने पास पड़े हंसीये से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।आपको बता दे की बीते दिन पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक सनसनी खेज घटना सामने आई, जब गांव का रहने वाला कमलेश भारती अपनी पत्नी के साथ खेत से वापस लौटा पत्नी के अनुसार जैसे ही हम लोग घर में प्रवेश किए 23 वर्षीय बेटी पास रखे हंसीये पर गिर कर घायल हो गई, आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका की मां ने पुलिस को दी और यह पूरी कहानी बताई, हालांकि पुलिस को इस कथन पर पूरी तरह विश्वास नहीं हुआ, उन्होंने गांव वालों से पूछताछ की तो पता चला बेटी और पिता में अक्सर विवाद होता था, लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जिसका विरोध कमलेश किया करता था। इसी कड़ी को जोड़कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की और मृतका की मां से दोबारा पूछताछ की, जब उससे पति के बारे में पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगी, शक होने पर पुलिस ने मृतका के पिता कमलेश को शनिवार की शाम हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए वारदात के बारे में बताया तो पास खड़े लोगों के होश उड़ गए।आरोपी कमलेश का कहना था कि जब हम लोग खेत से वापस लौटे तो बेटी, किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। हालांकि पहले भी मैंने उसे बात करने से मना किया था। घटना वाले दिन मैंने उसे थप्पड़ मार दिया, इस बात पर उसने भी मुझे मारने की कोशिश की। गुस्से में पास रखे हंसीये से मैंने उसके गले पर बार कर दिया, वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़ी, उसके बाद मैंने दो-तीन वार और किए और पत्नी से कहा कि इसे अस्पताल ले जाओ और यदि पुलिस पूछे तो कहना कि पांव फिसलने के कारण हंसीये पर गिरी और इसका गला कट गया था।घटना के बारे में रविवार को एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि पूर्व में तो पति-पत्नी ने हमें गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही जांच पड़ताल कर सच्चाई सामने आ गई। लड़की का हत्यारा कोई और नही, उसका पिता ही था। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और आगे की करवाई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

