कोंडागांव,16 मार्च (आरएनएस)। दिनांक 16 मार्च 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल की बैठक प्रधान न्यायाधीश महोदया के विश्राम कक्ष में आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना , पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गायत्री साय एवं लोक निमार्ण विभाग से सम्मलित रहे।अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में अनुशंसित बंदियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे मामलों पर विचार किया गया जिसमें आरोपी अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है जहां पर जमानत संभव है, अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा के अलावा सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति पर भी चर्चा किया गया।मॉनिटरिंग सेल- मॉनिटरिंग सेल की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन तथा कार्य प्रारंभ पूर्ण करने व पीडि़ता एवं बच्चों सहित पीडि़ताओं के परिजनों के बैठने के लिए वातानुकूलित सुसजित पीडिता एवं बच्चों के अनुकूल कक्ष शौचालय सहित बनाये जान कि संबंध में चर्चा किया गया।
०००

