गोरखपुर 16 मार्च (आरएनएस ) गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में असम का रहने वाला एक परिवार झुग्गी में कबाड़ बिनकर अपना गुजर बसर कर रहा था उसका 9 वर्षीय बेटा रविवार की रात अपने साथी के साथ घर घर से निकला था और देर रात वापस नहीं आया परिजनों को जब चिंता हुई तो उन्होंने थाने में इस आशय की तहरीर दी 7 सोमवार को पुलिस को तालाब में शव मिलने की सूचना मिली तो पता चला कि अब्दुल का बेटा मेमिनुल हक है7 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया 7प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल का नाबालिक बेटा रविवार को रोजा इफ्तार करने के बात बगल के रहने वाले नाबालिक लड़के के साथ घर से निकाला था देर रात तक जब घर नहीं आया तो उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी और खोज बीन शुरू कर दी उसका शव रेलवे लाइन के पास तालाब में मिला और इसकी सूचना अब्दुल ने पुलिस को दी पुलिस ने शव बरामद कर बाल अपचारी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस इसके अलावा कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है 7

