जौनपुर 16 मार्च (आरएनएस )। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा मोहल्ला के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के मधुपुर ग्राम निवासी 25 वर्षीय अश्विनी पुत्र गमचंद, अपने मामा 23 वर्षीय दीपक पुत्र जयशंकर निवासी अस्वानपुर थाना जलालपुर के साथ बाइक द्वारा सोमवार सुबह अपने जलपान की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघरा मोहल्ला के पास पीछे से तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक ने ट्रैक्टर से धक्का मार दिया। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने देख कर अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली एक कोहराम मच गया। पुलिस मामले को लेकर कार्यवाही कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

