जौनपुर 16 मार्च (आरएनएस )। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ ।उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने दीप प्रवज्ज्लन करके किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव साहू की अगुवाई में सभी नवचयनित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है और इस दिशा में हमारा एक-एक पदाधिकारी सदैव कार्य करता रहेगा। विशिष्ट अतिथि डा. आलोक यादव ने ऐसे कार्य की सराहना किया। नवचयनित जिलाध्यक्ष ने कहा कि मैं पूर्व में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनायी है। ठीक उसी प्रकार हार और जीत का बगैर परवाह किये सदैव संघर्ष करता रहूंगा। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, जायसवाल समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, साहू समाज के अध्यक्ष अनिल साहू एवं चौकियां के महंत विवेकानन्द पण्डा का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नाच गाना, गीत संगीत, काव्य पाठ के माध्यम से व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाकर शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, गगन जायसवाल, शेखर साहू, सुनील चौरसिया, डा. आशुतोष जायसवाल, अवधेश श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

