जौनपुर 16 मार्च (आरएनएस )। सतगुरु माता सुदीक्षा की छत्रछाया में 22 मार्च को कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में उत्तर प्रदेश का भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम श्रद्धा, समरसता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि इस समागम में जनपद जौनपुर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त संत समागम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं। सत्संग की इस पावन वाणी से मानव जीवन में प्रेम, सहअस्तित्व, करुणा और वैश्विक भाईचारे की भावना को नया आलोक प्राप्त होगा। समागम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए लंगर, प्याऊ, चिकित्सा सेवा, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी भक्तजन सेवा-भाव, अनुशासन और समर्पण के साथ स्थल को स्वच्छ, सुंदर और भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण बनाने में निरंतर सक्रिय हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

