मेरठ 16 मार्च। कंकरखेड़ा स्थित सेंट जेम्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में कार्यरत शिक्षक से मार्निंग वाक के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की। सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें कंकरखेड़ा स्थित लक्ष्य हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। थाना कंकरखेड़ा पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना कंकरखेड़ा के ग्राम जंगेठी की है। जगेठी चर्च निवासी जेकब फ्रांसिस रोज की तरह रविवार सुबह जगेठी मेन रोड पर वाक करने निकले थे। जब वह जंगेठी मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने जैकब पर हमला कर दिया। उससे मोबाइल व पर्स में रखी नकदी लूट ली। उनका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में जैकब को छोड़कर आरोपित फरार हो गए। जेकब फ्रांसिस ने स्वजन को सूचना दी। वह उसे कंकरखेड़ा के लक्ष्य हास्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया गया। कंकरखेड़ा चौकी प्रभारी कपिल वर्मा ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि जंगेठी के पास घसौली रोड पर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति पर भी बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

