सोहावल-अयोध्या 16 मार्च (आरएनएस)। अपने निजी वाहन से अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे एक मजिस्ट्रेट के सहायक पर्सनल अधिकारी के साथ सोमवार को टोल कर्मियों ने अभद्रता कर अशोभनीय हरकत की। जिसे लेकर घंटा भर रौनाही पुलिस और टोल प्रबंधन के बीच बातचीत चलती रही। आरोपी टोल कर्मियों में से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूंछतांछ की। चिन्हित किये गये टोल कर्मियों द्वारा की गयी क्षमा याचना के बाद मजिस्ट्रेट की सहमति से पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

