सोहावल-अयोध्या 16 मार्च (आरएनएस)। नगर पंचायत भदरसा के भरतकुंड वार्ड नंबर 3 में 35 साल पुराने दर्जन भर पट्टा धारकों को मकान बनाने से रोके जाने के मामले में दो बार ज्ञापन देने के बाद भी तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई न कर सका। जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे किसान यूनियन के नेता फरीद अहमद, राम अवध, अमरनाथ रावत, राम उजागर,गौरव, जितेंद्र, ललिता, मालती देवी, उर्मिला, छोटू, भभूति आदि ने बताया कि तहसील का राजस्व प्रशासन विपक्षियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका।जिसके चलते समस्या समाधान तक आंदोलन और धरना अनवरत जारी रहेगा। मंगलवार को उच्च अधिकारियों को नोटिस देकर 23 तारीख को महापंचायत आयोजित की जायेगी और भाकियू आर पार की लड़ाई लड़ेगा। पूछे जाने पर नायब तहसीलदार रौनाही रेशू जैन ने बताया कि धरना कारियों के साथ बातचीत चल रही है।जल्द ही मामले का निस्तारण करा दिया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

