-रानी अवंतीबाई बलिदान सप्ताह पर हुआ शैक्षिक कार्यक्रम
चित्रकूट 16 मार्च (आरएनएस)। मानिकपुर क्षेत्र स्थित ग्राम गौरिया में 1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान सप्ताह दिवस पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्ष्य परिवार चित्रकूट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उन्हें कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी की प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत के निर्देशन में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 212 प्राप्त करने वाले डॉ. यशवर्धन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, स्वामी ब्रह्मानंद और गुलाब सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बच्चों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और आधुनिक कौशल के आधार पर सही कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने आत्मविश्वास बढ़ाने, लक्ष्य निर्धारण और सही मार्गदर्शन के माध्यम से कैरियर के प्रति जुनून विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश के जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिलहरे उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से छात्रों को लंबे समय तक कैरियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों की क्षमता पर विश्वास करने और उन्हें मानसिक सहारा देने की अपील की। समारोह में वर्ष 2024, 2025 और 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी तथा स्वामी ब्रह्मानंद की तस्वीरें भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डा कुलदीप सिंह, बिहारीलाल महान, शशिकांत ललितपुर, नरेन्द्र झांसी, शिवपाल सिंह महोबा, टीटी साहब बांदा, उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेपी राजपूत, हजारी प्रसाद राजपूत, ईश्वरी प्रसाद राजपूत, सीबी सिंह, दिनेश राजपूत, शंकर दयाल राजपूत आदि मौजूद रहे।

