रायपुर, 16 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे संगठन के प्रति उनके समर्पण, कुशल रणनीति और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया। किरण देव ने कहा कि नितिन नवीन का राज्यसभा के लिए चुना जाना भाजपा संगठन की मजबूत कार्यशैली और उनके प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्री नवीन के व्यापक राजनीतिक अनुभव और ओजस्वी नेतृत्व का लाभ अब संसद के उच्च सदन को मिलेगा, जिससे बिहार के साथ-साथ पूरे देश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल में संगठनात्मक क्षमता का बेहतरीन परिचय दिया है। उनकी सक्रियता और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में हमेशा नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। किरण देव ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के च्विकसित भारतज् के संकल्प को आगे बढ़ाने में राज्यसभा के भीतर एक सशक्त आवाज बनेंगे। उनके राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने की खबर से छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
०

