रायपुर, 16 मार्च (आरएनएस)। बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नितिन नवीन का संगठन में दीर्घ अनुभव, स्पष्ट वैचारिक दृष्टि और कार्यकर्ताओं से उनका आत्मीय जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यसभा में नितिन नवीन का नेतृत्व राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा तथा सुशासन, विकास और ‘विकसित भारतÓ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संसद के उच्च सदन में राष्ट्रहित के विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कामना की कि नितिन नवीन निरंतर राष्ट्रसेवा के मार्ग पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ते रहें और उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र तथा संगठन दोनों नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
०

