दतिया 16 मार्च (आरएनएस)। असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज सोमवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचने पर दतिया एयरपोर्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीरशरण कुशवाहा, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे और माँ पीताम्बरा पीठ पूजा अर्चना कर श्री वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान आपके साथ जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी साथ रहे।

