उज्जैन, आरएनएस, 17, मार्च। उज्जैन-नागदा रेलखंड पर असलावदा के नजदीक देर रात एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और लाश जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान सुराखेड़ी गांव के रहने वाले इंदरगिरि गोस्वामी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंदर गिरि ने पहले जमकर शराब पी और इसके बाद रेल की पटरी पर आकर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी गर्दन और धड़ अलग-अलग हो गए थे। सुबह बडनग़र के शासकीय अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

