रतलाम, आरएनएस, 17 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गढ़ खंगाई माताजी मंदिर, राजपुरा में भक्तिमय आयोजन होने जा रहा है। आगामी 21 मार्च 2026, शनिवार को यहां विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।
आयोजनकर्ता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने बताया कि माता रानी के दरबार में शाम 6:30 बजे से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। क्षेत्र के श्रद्धालु भजनों की सरिता में गोते लगाएंगे। माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान होगा।
?समय का विशेष आग्रह
आयोजकों द्वारा इस वर्ष समय की पाबंदी को लेकर विशेष आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भोजन प्रसादी का समय शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निवेदक मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर पधारकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

