उज्जैन, आरएनएस, 17, मार्च। उन्हेल रोड पर शहर से लगभग 13 किमी दूर गोयला और ढाबला फंटे के बीच मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक स्विफ्ट डिजायर कार और आयशर में आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उज्जैन से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर चार युवक उन्हेल की ओर जा रहे थे। गोयला और ढाबला फंटे के बीच सामने से आ रहे आयशर वाहन ने इनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हंै। राहगीरों की मदद से इन्हें तत्काल उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भेजा गया। मृतकों में फिलहाल एक की ही पहचान हो सकी है, उसका नाम देवेंद्र पिता चिंतामण जोशी निवासी अब्दालपुरा है। दूसरे की पहचान की जा रही है। घायलों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

