0 कलेक्टर की उपस्थिति में सीईओ जिला पंचायत ने दिलाई शपथ
बीजापुर, 17 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर संबित मिश्रा ने इन्द्रावती सभाकक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत समय-सीमा की बैठक में 22 मार्च 2026 दिन रविवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ से प्राप्त लक्ष्यानुसार जिला बीजापुर को कुल 20639 शिक्षार्थी बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर शामिल होंगे। यह परीक्षा प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा। आंकलन परीक्षा सफल आयोजन हेतु समय सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे द्वारा विभागीय अधिकारियों को उल्लास शपथ दिलाई गई।
0

