भोपाल 17 मार्च (आरएनएस)। देशभर में एलपीजी संकट के बीच भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक घर की पार्किंग से चार सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
एडवोकेट रॉबिन जैन (40) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे अपने घर की सीढिय़ों के नीचे पार्किंग एरिया में सिलेंडर रखे देखे थे। अगली सुबह करीब 9 बजे जब उनकी नजर वहां पड़ी, तो चारों सिलेंडर गायब थे। जब उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सिलेंडर ले जाते हुए साफ नजर आए।
इनमें से एक भारत और तीन इंडेन के हैं। सभी सिलेंडर खाली थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। गैस कनेक्शन रॉबिन के पिता विमल कुमार जैन और भाई सचिन जैन के नाम से हैं।

