रायपुर, 18 मार्च (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे इस दौरान उन्होंने विभिन कार्यक्रमों में शिरकत किया साथ ही रायपुर से रीवा हवाई सेवा की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रीवा अब राष्ट्रीय हवाई नेटवर्क का अहम हिस्सा बन गया है। यह सेवा न केवल यात्री सुविधा बल्कि पूरा विंध्य देश की हवाई सेवा से जुड़ेगा जो एक बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए अविस्मरणीय है। यह पल मुझे सदैव छत्तीसगढ़ से जोड़े रखेगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विंध्य समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर श्री शुक्ल के साथ रीवा के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी मौजूद रहे।
०

