सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु होने की किया कामना
अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। पूर्व विधायक पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन का जन्मदिन महानगर कार्यालय पर धूम धाम से मनाया गया। नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामीद जाफर मीसम व पार्टी पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने मंत्री रहते हुए अयोध्या में सड़कों पर इंटरलॉकिंग का काम भजन संध्या का निर्माण घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण जैसे अनेकों काम कराए थे। नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन अयोध्या विधायक और मंत्री ना रहते हुए भी अयोध्या के व्यापारियों किसानों नौजवानों को उनके जमीनों का मुआवजा उचित रेट में दिलाने के लिए हमेशा आगे रहकर लड़ाई लडऩे का काम किया प्रदेश में सरकार के ना रहते हुए भी अयोध्या के प्रत्येक वर्ग के लिए भी कैंसर जैसी अत्यंत गंभीर बीमारी व परेशानियों से जूझ रहे प्रत्येक व्यक्तियों के लिए भी तत्काल रूप से अपने पास से एवं पूर्व मुख्यमंत्र अखिलेश यादव से प्रत्येक परेशान एवं बेसहारा के इलाज के लिए तुरंत आर्थिक मदद करते हुए हमेशा साथ खड़े रहते हैं आज समाजवादी पार्टी सरकार की सभी योजनाएं भाजपा सरकार में बंद हो गयी है, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी नेताओं कार्यकर्ताओं और अयोध्या की देवतुल्य जनता ने उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पहुंचकर बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की और सभी ने एक स्वर में 2027 में अयोध्या विधानसभा से तेजनारायण पांडे पवन को जीताकर कर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर निव महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव प्रदेश सचिव राम अचल यादव , प्रवक्ता राकेश यादव, प्रवीण राठौड़, राकेश पांडे,अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शावेज जाफरी जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, चौधरी बलराम यादव, शक्ति जायसवाल,जे पी यादव,विजय यादव महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, अधिवक्ता सभा महानगर अध्यक्ष,एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला,अजय यादव,डा घनश्याम यादव, युवराज सिंह यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, ननकन यादव, सपा नेता पंकज पांडे, शिवांशु तिवारी बब्बन प्रधान, संजीत सिंह,एडवोकेट गोविंद चौधरी हर्षित पाठक, बृजेश सिंह चौहान, राजनाथ यादव, राम नेवल पाल, बाबूराम गौढ सुरेंद्र यादव,अखिलेश पांडे पार्षद अर्जुन यादव सोमू कृष्ण गोपाल यादव, औरंगजेब खान राम अजोर यादव , ऋतुराज सिंह, सिकंदर चौधरी, अली सईद, नूर बाबू,, करण यादव मन्नू, अभय द्विवेदी, जितेंद्र यादव, कुणाल यादव, शाहबाज लकी,अनस खान, इश्तियाक खान राजबली, रत्नेश आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

