कोलकाता 18 मार्च (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने बंगाल के जिन 19 आईपीएस अधिकारियों पर चुनावी अचार संहिता का डंडा चलाया था। उक्त अधिकारियों को बंगाल की ममता सरकार कुछ घंटे के मध्य ही नई जिम्मेदारियां सौंप दी। हाल ही इन अधिकारियों को राज्य में उनके पदों से हटा दिया गया था। उन्हें नए पदों पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में एक निर्देश जारी किया। चुनाव आयोग ने इन आईपीएस अधिकारियों को ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को ही हटाया था। निर्देश भी दिए गए कि उन्हें चुनाव से संबंधित किसी भी पद पर दोबारा नियुक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे में राज्य सचिवालय नबान्न ने उक्त बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किया।
इंदिरा मुखर्जी को कोलकाता पुलिस के डीसी (सेंट्रल) के पद से हटा दिया गया है। ऐसे में राज्य सरकार ने उन्हें राज्य पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) में स्पेशल सुपरिटेंडेंट (एसएस) के पद पर ट्रांसफर कर दिया है। इसके अलावा, राजीव मिश्रा, जिन्हें एडीजी (साउथ बंगाल) के पद से हटाया गया था, को एडीजी (रिफॉर्म एंड कोऑर्डिनेशन) के रूप में नई जि़म्मेदारी दी गई है। प्रवीण कुमार त्रिपाठी, जो पहले बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर थे, को राज्य पुलिस के एसटीएफ का ऐआईजी नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार चौधरी, जिन्हें आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था, को एक तरह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुकेश कुमार जैन, जिन्हें आईजी (नॉर्थ बंगाल) के पद से हटाया गया था, को राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का आईजी नियुक्त किया गया है। आकाश मघारिया, जिन्हें हावड़ा के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था और कोटेश्वर राव, जिन्हें चंदननगर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था को आईबी में डीआईजी नियुक्त किया गया है। हटाए गए छह अधिकारियों को इंटेलिजेंस ब्रांच (आईबी) में स्पेशल सुपरिटेंडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। इस सूची में इस्लामपुर के हटाए गए एसपी, जोबी थॉमस, माल्दा के हटाए गए एसपी अभिजीत बनर्जी, बीरभूम के हटाए गए एसपी अमनदीप, हुगली (ग्रामीण) के हटाए गए एसपी कामनाशीष सेन, मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के हटाए गए एसपी धृतिमान सरकार, और जंगीपुर पुलिस जिले के हटाए गए एसपी हुसैन मेहदी रहमान शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर के हटाए गए एसपी परिजात बिस्वास, डायमंड हार्बर के हटाए गए एसपी बिशप सरकार, कूचबिहार के हटाए गए एसपी संदीप कर्रा, बशीरहाट के हटाए गए एसपी आरिश बिलाल, पश्चिम मेदिनीपुर के हटाए गए एसपी पलाश चंद्र ढाली को राज्य पुलिस एसटीएफ में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बारासात के हटाए गए एसपी प्रियब्रत रॉय को कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के पद पर नियुक्त किया गया है। लक्ष्मीनारायण मीणा एडीजी (जेल) के पद पर बने हुए हैं को एडीजी (रिकॉड्र्स ब्यूरो) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

