कोटा 18 March, (Rns) । लेह, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर घूम कर लौट रहे दोस्तों की तेज रफ्तार एसयूवी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बालापुर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई
आज बुधवार की सुबह 11 बजे हुए भीषण हादसे में तेज रफ्तार एसयूवी कार डिवाइडर तोड़ते हुए नाले में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीन दोस्तों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.
मामला कैथुन थाना क्षेत्र का है.
कैथुन थाने से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले युवकों का 10 सदस्यीय ग्रुप 26 फरवरी को लेह–लद्दाख और कश्मीर के टूर पर निकला था.
सभी दोस्त तीन अलग-अलग कारों में सवार थे. टूर खत्म होने के बाद सभी दोस्तों वापस लौट रहे थे.

