जांजगीर-चांपा,18मार्च (आरएनएस)। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुभाष दास निवासी पोंच ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के वेद प्रकाश ने उसे घर के बाहर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर प्रार्थी के पिता, भाई और दादाजी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी वेद प्रकाश ने अपने पिता भानुदास और भाई विकास को बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की।मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
००००

